@ महाराजगंज उत्तरप्रदेश :-
भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। अभिनेता राहुल सिंह और अभिनेत्री रेशमा शेख की प्रमुख भूमिका वाली भोजपुरी फिल्म ‘पाई पाई से प्यार’ की शूटिंग पूरी हो गई है। अभिलाषा फिल्म्स के बैनर तले निर्मित इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के महाराजगंज और आसपास के क्षेत्रों में की गई। शूटिंग के दौरान स्थानीय लोगों में भी कलाकारों को देखने के लिए खासा उत्साह रहा।

फिल्म का निर्माण संजय के. रावल और सह-निर्माण नीलम रावल ने किया है। फिल्म में राहुल सिंह और रेशमा शेख के अलावा अभिनेत्री शीतल गुप्ता महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी। वहीं, अशोक गुप्ता, संगीता राय, अखिलेश यादव और धर्मेंद्र श्रीवास्तव भी अपने अभिनय से कहानी को आगे बढ़ाते दिखाई देंगे।
निर्माताओं के अनुसार, ‘पाई पाई से प्यार’ पारिवारिक और सामाजिक विषयों पर आधारित मनोरंजक फिल्म है। इसमें पारिवारिक रिश्तों, भावनाओं और सामाजिक सरोकारों को मनोरंजन के साथ प्रस्तुत किया गया है। फिल्म से दर्शकों को हंसी, रोमांच और एक सकारात्मक सामाजिक संदेश मिलने की उम्मीद है।
फिल्म का निर्देशन सत्या सिंह ने किया है, जबकि कहानी और पटकथा अंकित सिंह पटेल की है। संगीत अभिषेक चौधरी ने तैयार किया है और सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी नीरज त्रिपाठी ने संभाली है। नृत्य निर्देशन अशोक मैती ने किया है।
शूटिंग पूरी होने के बाद अब फिल्म की आगे की तैयारियों पर काम किया जाएगा। निर्माण टीम को उम्मीद है कि राहुल सिंह और रेशमा शेख की जोड़ी तथा पारिवारिक कहानी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। अब भोजपुरी सिनेप्रेमियों को फिल्म की रिलीज का इंतजार है।


