77 वे गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति पदक इंस्पेक्टर संतोष कुमार को मिला

@ सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम ) झारखंड  :-

टाटानगर रेल सिविल डिफेंस कार्यालय में राष्ट्रीय तिरंगा ध्वजारोहण मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा की गई । 77वें गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण के पश्चात क्षेत्रीय प्रबंधक महोदय ने अपने अभिभाषण में सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार को 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय पदक सम्मान प्राप्ती पर हर्ष व्यक्त किया । हर्षित मन से कहा कि सिविल डिफेंस टाटानगर को संतोष कुमार ने देश स्तर, पटल पर सम्मान दिलाई हम सब को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए । राष्ट्रपति पदक सिविल डिफेंस टीम को भी गौरवान्वित करती है । सभी लोगो ने अपनी योग्यता हर आपदा काल में सिद्ध किया है ।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक समीर सौरभ, सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार डेमोंस्ट्रेटर कल्याण कुमार साहू अनिल कुमार सिंह शंकर कुमार प्रसाद,विमल देव पासवान,रितेश गुहा,अजीतेश कुमार दास महादेव दास,सरस्वती मुर्मू गीता कुमारी पार्वती मुर्मू तेजीता, कंचन कुमारी,गुलशन कुमार वीरेंद्र मंडल संजय कुमार महतो विनोद कुमार सत्य प्रकाश और अन्य वॉलिंटियर शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...