@ नई दिल्ली
DriveNets – नवप्रवर्तनशील नेटवर्किंग समाधानों में अग्रणी – ने घोषणा की कि वह अपने भागीदार नेटवर्क में NMSWorks Teleindia और Nuvem Labs को जोड़कर भारत में अपने भागीदार इकोसिस्टम का विस्तार कर रहा है। यह प्रमुख विस्तार DriveNets की स्थानीय उपस्थिति और भारतीय उद्योग के साथ जुड़ाव को और सशक्त करेगा जिससे DriveNets को अग्रणी स्थानीय कंपनियों के साथ सहयोग करने और समाधान विकसित करने तथा भारत और अन्य स्थानों पर Tier 1 और Tier 2 ऑपरेटरों के साथ-साथ सरकारी ग्राहकों के बीच अपनी उपस्थिति बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

वैश्विक रणनीतिक गठबंधन के उपाध्यक्ष Nir Gasko ने कहा DriveNets पहले से ही भारत में कई बड़े पैमाने की ग्राहक परियोजनाओं में संलग्न है और हम अपनी मजबूत उपस्थिति तथा अपने ग्राहकों को विश्वसनीय तथा समय पर सहायता सुनिश्चित करने के लिए अपने भागीदारों पर निर्भर हैं। इन तीन अग्रणी भागीदारों को हमारे वैश्विक इकोसिस्टम में सम्मिलित करने से हमारे स्थानीय सेवा प्रदाताओं के लिए एक अधिक समग्र शुरू-से-अंत-तक समाधान डिलीवरी सिस्टम तैयार होगा।
DriveNets के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (भारत एवं SAARC) Rupa Chatterjee ने कहा DriveNets इन तीन भागीदारों के साथ काम करने के लिए उत्साहित है क्योंकि हम पूरे भारत में अपनी उपस्थिति का विस्तार कर रहे हैं अपने स्थानीय ग्राहक सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा रहे हैं।
NMSWorks सॉफ्टवेयर
NMSWorks एक भारत-आधारित कंपनी है जो Bharti Airtel TATA Communications BSNL Google इत्यादि सहित कुछ सबसे बड़े और सबसे अधिक मांग वाले दूरसंचार सेवा प्रदाताओं नेटवर्क उपकरण विक्रेताओं और उद्यमों को नेटवर्क प्रबंधन समाधान प्रदान करती है।
NMSWorks के समाधान विस्तारित प्रावधान क्षमताओं दोष और प्रदर्शन प्रबंधन और सेवा आश्वासन के साथ DriveNets नेटवर्क प्रबंधन सिस्टम (DNOR) को पूरा करते हैं जिससे कई नेटवर्किंग डोमेन में नेटवर्क तालमेल और प्रबंधन स्तर की स्थिरता सक्षम होती है। REST-आधारित API पर DriveNets Network Cloud के साथ सुदृढ़ एकीकरण हमारे संयुक्त ग्राहकों को परिचालन में उच्च स्तर का स्वचालन प्रदान करता है जिससे त्रुटियां और अकुशलताएं समाप्त होती हैं तथा नेटवर्क विश्वसनीयता में सुधार होता है।
NMSWorks और DriveNets ने हाल ही में भारत में एक Tier1 ग्राहक के साथ सफल शुरू-से-अंत-तक प्रबंधन मूल्यांकन पूरा किया है।
Teleindia
2006 में स्थापित Teleindia Networks एक भारत-आधारित दूरसंचार सेवा प्रदाता है जो कुशल नेटवर्क रोलआउट को सपोर्ट करने के लिए व्यापक समाधान और सेवाएं प्रदान करता है। इनमें सिस्टम एकीकरण नेटवर्क डिज़ाइन परियोजना प्रबंधन और NOC (Network Operations Center) सेवाएं सम्मिलित हैं। Co-location (CoLO) Hosting और Cloud समाधान प्रदान करते हुए Teleindia अपनी विशेषज्ञता को Data Center सेवाओं में भी विस्तारित कर रहा है।
अपनी उन्नत क्षमताओं के साथ Teleindia ने IP Optical और Data Center टेक्नोलॉजियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में एक विश्वसनीय सेवा प्रदाता के रूप में वैश्विक बाजार में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
DriveNets के साथ सहयोग में TeleIndia द्वारा AI/डेटासेंटर सरकार और उद्यम क्षेत्रों जैसे नए बाज़ारों में DriveNets के विस्तार को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी। बड़े पैमाने पर दूरसंचार और डेटा सेंटर परियोजनाओं में व्यापक अनुभव के साथ Teleindia नवाचार को बढ़ावा देने और इन उद्योगों की उभरती जरूरतों का समर्थन करने के लिए अच्छी स्थिति में है।
Nuvem Labs
Nuvem Labs एक वैश्विक IT परामर्शदाता है और इसकी अत्यंत स्केलेबल विश्व स्तरीय परामर्श प्रक्रियाओं को तैयार करने में विशेषज्ञता है। विश्व के कुछ सबसे बड़े प्रतिष्ठानों के साथ सहयोग करने के प्रमाणित ट्रैक रिकॉर्ड के साथ Nuvem Labs भारत में DriveNets ग्राहकों ऑपरेटरों और सरकारी कार्यालयों को एक विश्वसनीय स्थानीय भागीदारी प्रदान करेगा और जिसे नेटवर्क समाधान प्रदान करने का अत्यधिक अनुभव है।
DriveNets के बूथ 4.1.10 और 4.1.29 पर जाएं – India Mobile Congress 15-18 अक्टूबर नई दिल्ली में।
DriveNets के समाधानों के बारे में अधिक जानकारी यहाँ से प्राप्त करें।
DriveNets उच्च स्तरीय विखंडित नेटवर्किंग समाधानों में अग्रणी है। 2015 में स्थापित DriveNets सेवा प्रदाताओं क्लाउड प्रदाताओं और हाइपरस्केलर्स के नेटवर्क निर्माण के तरीके को आधुनिक बनाता है नेटवर्क संचालन को सुव्यवस्थित करता है बड़े पैमाने पर नेटवर्क प्रदर्शन को बढ़ाने के साथ-साथ उनके आर्थिक मॉडल में सुधार करता है। DriveNets के समाधान – Network Cloud और Network Cloud-AI – हाइपरस्केल क्लाउड के आर्किटेक्चरल मॉडल को टेल्को-ग्रेड नेटवर्किंग के अनुकूल बनाते हैं और किसी भी नेटवर्क उपयोग के मामले को सपोर्ट करते हैं – कोर-टू-एज से लेकर AI नेटवर्किंग तक – मानक व्हाइट-बॉक्स के साझा भौतिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर नेटवर्क के संचालन को मौलिक रूप से सरल बनाते हैं और हाइपरस्केल लचक के साथ टेल्को-स्केल प्रदर्शन और विश्वसनीयता प्रदान करते हैं। DriveNets के समाधान वर्तमान में विश्व के सबसे बड़े नेटवर्क में उपयोग किए जा रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए कृपया www.drivenets.com पर जाएं
