@ प्रजा दत्त डबराल नई दिल्ली :
कहते हैं प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती है। प्रतिभा के लिए गांव या शहर नहीं बल्कि खुद की मेहनत और लगन रंग लाती है। यदि ऐसा करने के लिए कोई ठान ले तो उसका आशानुरूप परिणाम मिलता ही है ।

आपको बता दें कि दिल्ली के थिएटर ग्रुप टैलेंट स्मिथ ने नितिन भसीन के निर्देशन में नेशनल ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन के लिए अंगदान महादान के विषय पर इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में 24 नवंबर 2024 को नुक्कड़ नाटक का सफल मंचन किया । जो बहुत ही सराहा गया और दर्शकों ने भारी मात्रा में इस नाटक का आनंद उठाया ।
नितिन भसीन एक प्रतिभाशाली एवं बहुआयामी व्यक्तित्व के साथ साथ वे सरल स्वभाव के है ,नितिन भसीन ने हमारे संवाददाता को थिएटर ग्रुप टैलेंट स्मिथ के बारे में बताया ।
टैलेंट स्मिथ
हम पेशेवर कलाकारों का एक समूह हैं जो राष्ट्र निर्माण समाज के निर्माण की दिशा में अपनी प्रदर्शन कला के माध्यम से एक समझदार योगदान देने की अपनी जिम्मेदारी से अवगत हैं।
हम कई सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों, कॉर्पोरेट घरानों से जुड़े हुए हैं।हमने विभिन्न अभियानों में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के लिए प्रदर्शन किया है। हमारे प्रदर्शन को दर्शकों, समाचार पत्रों, आलोचकों द्वारा बहुत सराहा गया है।
इस शो के निर्माता और निर्देशक नितिन भसीन को 28 वर्षों का थिएटर अनुभव है और उन्होंने कई फिल्मों, वेब सीरीज, विज्ञापन फिल्मों, टीवी धारावाहिकों में काम किया है।

