@ हरि सिंह रावत गुड़गांव
स्मार्ट इन्वेस्टर्स की पार्टनर और आइकॉनिक अवार्ड्स की संस्थापक शालू जैन ने हाल ही में गुड़गांव के ग्रैंड हयात होटल में आयोजित टाइम्स लाइफस्टाइल वीक में बतौर विशेष अतिथि शिरकत कर आयोजन की शान बढ़ाई। इस फैशन और लाइफस्टाइल इवेंट को इस वर्ष का सबसे भव्य आयोजन माना जा रहा है, जिसे ओप्पो और एम3एम ग्रुप ने प्रायोजित किया था।

इस विशेष अवसर पर शालू जैन ने बॉलीवुड अभिनेता नसीर अब्दुल्ला, अभिनेत्री निकिता दत्ता और चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुचना बेरा सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियों से मुलाकात की। कार्यक्रम में अभिनेता रणदीप सिंह हुड्डा, अभिनेत्री नुसरत भरूचा और यूट्यूबर सौरभ भी मौजूद रहे, जिन्होंने अपनी मौजूदगी से इवेंट की रौनक बढ़ा दी।
शालू जैन के साथ उनकी करीबी मित्र और नाइस हॉलिडेज़ की निदेशक प्रियंका अरोड़ा भी मौजूद रहीं। इस आयोजन में हीरा ज्वैलर्स समेत कई बड़े ब्रांड्स ने हिस्सा लिया, जिसने इवेंट को और भी आकर्षक बना दिया।
गौरतलब है कि शालू जैन पहले भी अपने प्रतिष्ठित आइकॉनिक अवार्ड्स जैसे भव्य आयोजनों के ज़रिए जानी जाती रही हैं, जिसमें स्मिता सेटी, शहनाज़ हुसैन और बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां शामिल हो चुकी हैं।
इस मौके पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए शालू जैन ने कहा, टाइम्स लाइफस्टाइल वीक जैसे आयोजन नए टैलेंट को मंच देने के साथ-साथ देशभर की जानी-मानी हस्तियों को एक साथ जोड़ते हैं। ऐसे कार्यक्रम न केवल समाज में नई ऊर्जा का संचार करते हैं, बल्कि उभरती प्रतिभाओं को एक नई पहचान भी दिलाते हैं। मैं ओप्पो और एम3एम ग्रुप को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई देती हूं।
इवेंट की भव्यता नामचीन हस्तियों की मौजूदगी और शानदार प्रस्तुतियों के चलते यह आयोजन गुड़गांव शहर में चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है।

