उत्तराखंड कुमाऊं समाज सेवा समिति वैशाली ने 79वे स्वतंत्रता दिवस बड़े धूम धाम से बनाया

@ देहरादून उत्तराखंड :-

उत्तराखंड कुमाऊं समाज सेवा समिति वैशाली ने हर साल की तरह इस साल भी 79वे स्वतंत्रता दिवस को बड़े ही धूम धाम से बनाया जिसमे समिति के सभी पदाधिकारी और मेंबर एवं उनके परिवारों के साथ साथ कई वैशाली के परिवारों ने मिलकर राम वाटिका पार्क सेक्टर 2 में बनाया ।

संस्था के अध्यक्ष हरीश साह ने बताया कि इस बार संस्था ने खेलकूद प्रतियोगिताएं ओर गायन, नृत्य प्रतियोगिताये रखी थी जिसमें सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया कार्यक्रम बारिश के मौसम होने के बाबजूद सुचारू रूप से चलता रहा । विजेता प्रतिभागी बच्चों को पारितोषिक और मैडल देकर संस्था ने प्रोत्साहित किया । और जितने बच्चे स्वतंत्रता दिवस के इस पवन आयोजन में आए थे सभी को संस्था की ओर से पारितोषिक दिए गए ।

जिसमें 5 साल से 15 साल के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया । कार्यक्रम में कई आर डब्लू ए के मेंबर भी शामिल रहे । कार्यक्रम उत्तराखंड कुमाऊं समाज सेवा समिति वैशाली के क्रिकेट टीम द्वारा संचालित किया ।सभी पदाधिकारियों ने सभी को 79वे स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी ।

हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया और देश भक्ति के गानों और जयकारों से पूरा पार्क गूंज रहा था। सभी बच्चों के अभिभावकों ने कार्यक्रम की सराहना की और अगले साल और तैयारी के साथ कार्यक्रम में बच्चों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया । बच्चे बहुत ही खुश नजर आए । सभी को मिष्ठान वितरण करके कार्यक्रम का समापन किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...