गुलदार ने किया हमला, दो वर्षीय मासूम को बनाया निवाला

@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-

पहाडों में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीण डरे सहमे हुए हैं गुलदार के चहलकदमी से स्थानीय ग्रामीण खौफ के साये में है पहले गुलदार भेड, बकरी, गाय को अपना निवाला बना रहा था अब वह मानव पर भी हमला से नहीं चूक रहा है जिससे आवाजाही, स्कूल मार्ग, जंगल मार्ग, सडक मार्ग पर चलना खतरे से खाली नहीं रह गया है।

पौड़ी गढ़़वाल के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर सतपुली मल्ली के निकट बीती रात आठ बजे के करीब सडक के चौडीकरण पर कार्य कर रहे नेपाली मूल के मजदूर रमेश कुमार के दो वर्षीय पुत्र विवेक ठाकुर को उनके टेंट से गुलदार उठाकर ले गया। इस घटना से सभी मजदूरों में भय का माहौल बना हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, वन विभाग और सतपुली मल्ली के निवासियो द्वारा सर्च आपरेशन चलाया गया यह सर्च आपरेशन बीती रात एक बजे तक चलाया गया पर अन्धेरा होने के कारण सफलता नहीं मिली। अगली सुबह सात बजे से सर्च आपरेशन

चलाया गया की 11बजे तक चले इस सर्च आपरेशन में मासूम का शव मिला जिससे परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो गया। सभी ने इसे नरभक्षी घोषित करने की मांग की।

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सतपुली जीतेन्द्र चौहान, प्रभागीय वन अधिकारी लैन्सडौन आकाश गंगवार, एस डी ओ, रजत कपिल, एस आई थाना सतपुली दिनेश कुमार, रियाज अहमद, एस आई सोहन लाल पूर्व सभासद आरती देवी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...