@ चंडीगढ़ हरियाणा :-
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नशे के विरुद्ध संघर्ष में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित किए जाएंगे, जबकि लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त घोषित गांवों का नियमित पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा और बॉर्डर क्षेत्रों में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की ताकत बढ़ाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशे की पूरी सप्लाई चैन का पता लगाकर उस पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल नशे को रोकना नहीं, बल्कि नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्टेट प्रगति पोर्टल पर 75 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 7 प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा भी की और उन्हें समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि विकास कार्यों की गति और तेज हो सके।

photovoltaik handler nahe offenbach am main
[url=https://moypvdom.com/]photovoltaik zubehur nahe saarland
[/url]