@ नई दिल्ली :-
उत्तर-पूर्वी जिला साइबर थाना पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए म्यूल अकाउंट और चेक के ज़रिये ठगी की रकम निकालने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में चार साइबर धोखेबाजों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद सलीम, हमजा, योगेंद्र सिंह उर्फ योगी उर्फ लाला जी और राजकुमार के रूप में हुई है। उनके कब्जे से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
डीसीपी उत्तर-पूर्वी जिला आशीष मिश्रा ने बताया कि थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राहुल कुमार और एसआई नंदन सिंह की देखरेख में गठित विशेष टीम ने तकनीकी विश्लेषण और शिकायतों की गहन जांच के दौरान अहम सुराग जुटाए। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर सबसे पहले राजकुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर ठगी की रकम को म्यूल अकाउंट में ट्रांसफर कर नकद निकासी करता था।
राजकुमार की निशानदेही पर पुलिस ने मोहम्मद सलीम, हमजा और योगेंद्र सिंह को भी दबोच लिया। जांच में सामने आया कि उत्तर-पूर्वी जिले में रजिस्टर्ड एक बैंक अकाउंट का इस्तेमाल महाराष्ट्र और कर्नाटक में दर्ज साइबर ठगी के मामलों से प्राप्त धन को रूट करने के लिए किया जा रहा था।
पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई साइबर धोखाधड़ी और म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर लगाम कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य लिंक की भी पड़ताल की जा रही है।

Its superb as your other blog posts : D, appreciate it for posting. “Before borrowing money from a friend it’s best to decide which you need most.” by Joe Moore.