सायला ब्लॉक में 26.90 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

@ जयपुर राजस्थान :-

राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक श्री जोगेश्वर गर्ग की अध्यक्षता में शुक्रवार को जालोर जिलें के सायला ब्लॉक में सार्वजनिक निर्माण विभाग के तत्वावधान में किए जाने वाले कुल 26.90 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों का भूमि पूजन समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विराणा से रेवतड़ा-ज्वाला माता मंदिर तक 4.8 किमी मिसिंग लिंक सड़क कार्य तथा जालोर-रेवतड़ा-सायला-बागोड़ा पर ब्रिज निर्माण कार्य का भूमि पूजन सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि राज्य सरकार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं राज्य के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में दो वर्ष के अल्पकालिक समय में राज्य के नागरिकों हेतु अभूतपूर्व कार्य किए हैं एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं श्रमिकों हेतु अनेक कल्याणकारी योजनाएँ संचालित की जा रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य के आधारभूत ढांचे के विभिन्न बिंदुओं यथा- शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र को सशक्त बनाने  हेतु राइजिंग राजस्थान, मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, अटल ज्ञान केंद्र के माध्यम से वर्ष 2047 तक विकसित भारत एवं विकसित राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने हेतु निरंतर कार्य कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...