@ सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम ) झारखंड :-
झारखंड प्रदेश किसान मोर्चा के सहकारिता प्रकोष्ठ की सह संयोजक और राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट की झारखंड प्रदेश की उपाध्यक्ष डॉ.रानी ठाकुर
बारीडीह विजया गार्डन निवासी द्वारा जमशेदपुर एग्रिको सिग्नल के पास रामनवमी के विजय दशमी में शोभा यात्रा में जन सेवा के लिए चना,गुड,मिष्ठान और शरबत वितरण का शिविर लगाया ।

जिसमे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास और कई वरिष्ठ भाजपा नेता का आगमन हुआ और उनके द्वारा सभी को अंगवस्त्र दे सम्मानित किया गया। सभी ने डॉ.रानी ठाकुर के जनसेवा कार्य की सराहना की । डॉ .रानी ठाकुर ने कहा आगे भी वो इस तरह सेवा करते रहेगी। डॉ .रानी ठाकुर ने बतायी कि विजयदशमी का पर्व पूरे देश में पूरे श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया जाता है।
विजयादशमी (दशहरा) बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का महापर्व है इस पर्व भगवान राम की रावण पर विजय और माँ दुर्गा द्वारा महिषासुर के वध की याद दिलाता है। यह सकारात्मकता, शक्ति और शक्ति की साधना का प्रतीक है, जो हमें धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
