द्वारीखाल के निकटवर्ती गाँव ग्वीन छोटा में कलश यात्रा के साथ श्रीरामकथा का भव्य शुभारंभ

@ देहरादून उत्तराखंड :-

पौड़ी जनपद के विकास खंड द्वारीखाल के निकटवर्ती गाँव ग्वीन छोटा में आयोजित नौ दिवसीय श्रीरामकथा का शुभारंभ पारम्परिक कलश यात्रा के साथ श्रद्धा और उल्लासपूर्ण के साथ शुरु हो गया है। इस धार्मिक आयोजन में सभी रेवासियो और प्रवासियों ने कलश यात्रा निकाली। जिसके साथ ग्वीन छोटा की धरा राममयी की भक्ति में सरोबर हो गयी।

प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य पंडित अजय कृष्ण पैन्यूली जी श्रीराम चरित मानस की अमृत वर्षा करके रामभक्तो को कथा श्रवण करांयेगे।

कार्यक्रम की शुरुआत तूँगनाथ जी के आशीर्वाद से पारम्परिक वाद्य यन्त्रो ढोल दमाउ की गूँज से कलश यात्रा शूरू हुयी रामभक्तो की उमडी भीड भक्ति, उत्साह के रंग में रंगे रहे। आस्था, आध्यात्मिकता के साथ भगवान तूँगनाथ की स्थली राममयी नजर आयी राम भजनो की दिव्यता और भव्यता के साथ अद्भुत सांस्कृतिक छटा बिखरी।

इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र सि़ह रावत, प्रबल सिंह, बीरेन्द्र रावत, प्रेम सिंह रावत, आनन्द उनियाल, मनोज नेगी, मदन सिंह नेगी, दलबीर सिंह, शकुन्तला देवी, पुष्पा रावत, सरिता देवी, बडी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...