मुंबई में तटरक्षक बल के नए गश्ती पोत निर्माण का शुभारंभ

@ नई दिल्ली :-

भारतीय तटरक्षक बल के लिए मजगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा बनाए जा रहे अगली पीढ़ी के छह अपतटीय गश्ती पोतों के चौथे पोत के निर्माण का औपचारिक शुभारंभ समारोह मुंबई में आयोजित हुआ।

आधुनिक मशीनरी और अत्याधुनिक प्रणालियों से सुसज्जित यह पोत, सरकार की आत्मनिर्भर भारत दृष्टियोजना के अनुरूप, मजगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित किया जा रहा है।

समारोह में भारतीय तटरक्षक और मजगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। अगली पीढ़ी के इन छह अपतटीय गश्ती पोतों के निर्माण संबंधी अनुबंध  का काम 20 दिसंबर, 2023 को पूरा हुआ था। भारतीय तटरक्षक द्वारा अपनी परिचालन क्षमता बढ़ाने और तटीय सुरक्षा मजबूत बनाने के निरंतर प्रयासों की यह उल्लेखनीय पहल है, जो राष्ट्र की रणनीतिक स्वायत्तता सबलता प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...