@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-
आज शासन के निर्देशानुसार विकास खण्ड द्वारीखाल में शहीद विपिन रावत सभागार में उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख बीना राणा ने उपस्थित उप-प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उप-प्रधाों द्वारा शपथ समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख बीना राणा एवं महेेन्द्र सिह राणा जिला पंचायत सदस्य कुल्हाड का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

विकास खण्ड की 97 ग्राम पंचायतों में से 76 उप-प्रधानों द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ ली गयी। सहायक विकास अधिकारी पंचायत कृष्णपाल सिह सैनी द्वारा सभी नव-निर्वाचित उप-प्रधानों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुये उप-प्रधानों के कर्तब्य एवं अधिकारों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
खण्ड विकास अधिकारी जयकृत सिह बिष्ट ने सभी उप-प्रधानों को ग्राम पंचायतों के विकास में पूर्ण सहयोग देने को कहा। जिला पंचायत सदस्य कुल्हाड महेन्द्र सिह राणा ने सभी नव-निर्वाचित उप-प्रधानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उनसे विकास कार्यो में प्रधानों के साथ समन्वय कर विकास कार्यो में सहयोग की अपील की।
प्रमुख बीना राणा ने सभी नव-निर्वाचित उप-प्रधानों को उनके कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अपने सम्बोधन में बीना राणा ने कहा कि उप-प्रधान का पद भी ग्राम पंचायत में बहुत महत्वपूर्ण है सभी उप-प्रधान अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में विकास कार्यो में प्रधान का सहयोग करेंगे तभी हमारी ग्राम पंचायतें आर्दश ग्राम पंचायत साबित होगी, तथा ग्राम पंचायतों में विकास होगा। इसके लिए हम सभी को मिल-जुल कर ग्राम पंचायतों को विकास के लिए जनहित के कार्यो के लिए आगे आना पडेगा। तभी हमारी ग्राम पंचायत आर्दश होगी तथा विकास खण्ड विकास की ओर अग्रसर होगा।


इस अवसर पर प्रधान संगठन के अध्यक्ष विजेन्द्र रावत, जिला पंचायत सदस्य सुराडी अर्जुन सिह नेगी आदि कई गणमान्य ब्यक्ति एवं जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहें।
