मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर के महात्मा मंदिर में ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर का शुभारंभ कराया

@ गांधीनगर गुजरात :-

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में 6 से 8 अगस्त 2026 के दौरान आयोजित हो रहे ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर का उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी की प्रेरक उपस्थिति में शुभारंभ कराया। गुजरात में दो दशकों से आयोजित हो रहे इस फेयर में राज्य की टूरिज्म इकोसिस्टम को वेग देने के लिए बी2बी ट्रैवल ट्रैड एग्जीबिशन से महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

इटना ही नहींप्रयटन स्थलों के प्रोत्साहनव्यावसायिक सहभागिता को वेग प्रदान करने तथा पर्यटन क्षेत्र के होल्डर्स को एकदूसरे से जोड़ने का भी माध्यम बना है।

राज्य सरकार ने वर्ष 2026 को पर्यटन वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की है। इस संदर्भ में राज्य के पर्यटन स्थलों तथा पर्यटन विकास की संभावनाओं को विश्व के समक्ष अधिक प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में भी यह फेयर प्रेरक सिद्ध होगा।

ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर2026 के इस संस्करण में 900 से अधिक प्रदर्शक तथा विभिन्न राज्यों के पर्यटन विभाग भाग ले रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में पर्यटन गतिविधियों को वेग देने के साथसाथ एक भारतश्रेष्ठ भारत का जो विचार दिया हैउसे यह टीटीएफ साकार करता है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल द्वारा ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर का उद्घाटन किए जाने के अवसर पर गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खाउंटे तथा उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी सहभागी हुए।

मुख्यमंत्रीउप मुख्यमंत्री तथा अन्य महानुभावों ने एग्जीबिशन का अवलोकन करते हुए उत्तराखंडजम्मूकश्मीरगोवा सहित विभिन्न राज्यों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टॉल संचालकों से बातचीत कर संबंधित राज्यों की पर्यटन प्रोत्साहन योजनाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी प्राप्त कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...