सोने ने MCX पर 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर पार किया

@ नई दिल्ली :-

घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार तेजी जारी है। गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव पहली बार 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक संकेतों और डॉलर में कमजोरी के चलते कीमती धातुओं में खरीदारी का रुझान बना हुआ है।

MCX पर 5 अक्टूबर 2026 के सोना वायदा अनुबंध की शुरुआत 1,49,029 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हुई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 1,48,493 रुपये था। सुबह के कारोबार में सोना 850 रुपये (0.57 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 1,49,343 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखाई दिया। कारोबार के दौरान इसने 1,49,525 रुपये का उच्चतम और 1,48,900 रुपये का न्यूनतम स्तर दर्ज किया।

चांदी की कीमतों में भी मजबूती बनी रही। MCX पर 4 सितंबर 2026 के चांदी वायदा अनुबंध में हल्की बढ़त दर्ज की गई और इसका भाव 2,27,920 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। कारोबार के दौरान चांदी ने 2,28,397 रुपये का उच्चतम स्तर छुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं में तेजी देखने को मिली। कॉमेक्स पर सोना लगभग 4,320 डॉलर प्रति औंस और चांदी 62.36 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार करती रही।

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई है, जबकि डॉलर इंडेक्स के 100 के नीचे रहने से भी सोने और चांदी को समर्थन मिला है। इन वैश्विक कारकों के चलते निवेशकों का रुझान एक बार फिर कीमती धातुओं की ओर बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...