भारतीय नौसेना पोत ‘त्रिशूल’ 31 अक्टूबर 2026 को ग्रीस के सौडा बे पहुँचा

@ नई दिल्ली :-

भूमध्य सागर में अपनी तैनाती के दौरान, भारतीय नौसेना पोत ‘त्रिशूल’ 31 अक्टूबर 2026 को ग्रीस के सौडा बे पहुँचा। इस यात्रा के दौरान, जहाज का चालक दल भारतीय नौसेना और हेलेनिक (यूनानी) नौसेना के बीच समुद्री सहयोग को और बढ़ाने के लिए कई गतिविधियों में हिस्सा लेगा।

इनमें एथेंस में हेलेनिक नौसेना और भारतीय दूतावास के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत, पेशेवर चर्चाएं, एक-दूसरे के जहाजों का दौरा, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, और ‘नेवल सपोर्ट एक्टिविटी (NSA) सौडा बे’ तथा ‘NATO मैरीटाइम इंटरडिक्शन ऑपरेशनल ट्रेनिंग सेंटर (NMIOTC)’ की सुविधाओं से परिचित होना शामिल है।

चालक दल ‘सौडा बे वॉर सिमेट्री’ (युद्ध स्मारक कब्रिस्तान) पर श्रद्धांजलि भी अर्पित करेगा। इस यात्रा के दौरान, जहाज आगंतुकों के लिए खुला रहेगा।यह यात्रा भारतीय नौसेना और हेलेनिक नौसेना के बीच समुद्री सहयोग को और मजबूत करेगी तथा उनके पेशेवर संबंधों को और प्रगाढ़ बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...