@ भोपाल मध्यप्रदेश :-
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था के साथ-साथ आपात परिस्थितियों में मानवीय संवेदनशीलता के साथ त्वरित सहायता प्रदान करने का कार्य भी लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में आगर-मालवा जिले के थाना सोयतकला में पुलिसकर्मियों ने तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक अचेत व्यक्ति को तत्काल CPR देकर बचाने का सराहनीय प्रयास किया।
02 नवंबर 2026 को थाना सोयतकला में फरियादिया अपने पति एवं पुत्र के साथ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची थी। इसी दौरान फरियादिया के पति अचानक अचेत होकर बेंच से नीचे जमीन पर गिर पड़े।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी तत्काल उनकी सहायता के लिए पहुंचे। आरक्षक श्री अमित शर्मा ने बिना समय गंवाए व्यक्ति को CPR देना शुरू किया और उन्हें प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। इसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोयत रवाना किया।
मध्यप्रदेश पुलिस का यह कार्य दर्शाता है कि पुलिस की भूमिका केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि संकट की घड़ी में नागरिकों की सहायता करना और उनके जीवन की रक्षा के लिए तत्पर रहना भी पुलिस के कर्तव्यों का अभिन्न हिस्सा है। थाना सोयतकला के पुलिसकर्मियों की तत्परता, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा सराहनीय है।
