आईटीबीपी द्वारा CAPFs के पहले मेडिकल पोस्टग्रेजुएट इंस्टिट्यूट का शुभारंभ

@ नई दिल्ली / ग्रेटर नोएडा  :-

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने आज CAPFs रेफरल हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा में हिमवीर पोस्टग्रेजुएट इंस्टिट्यूट का शुभारंभ किया।

इसका उद्घाटन DG ITBP शत्रुजीत कपूर, IPS ने किया। यह CAPFs के भीतर पहला मेडिकल टीचिंग संस्थान है।200 बेड का यह अस्पताल अब टर्शियरी केयर एवं एकेडमिक सेंटर के रूप में विकसित किया गया है, जिसे NBEMS से मान्यता प्राप्त है और यह NMC मानकों के अनुरूप है।

संस्थान में प्रारंभिक रूप से 05 विषयों में पीजी सीटें शुरू की गई हैं। जनरल मेडिसिन एवं पैथोलॉजी में DNB तथा पीडियाट्रिक्स, एनेस्थीसिया और फैमिली मेडिसिन में डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित होंगे। इसमें ITBP एवं सीआरपीएफ के पीजी रेजिडेंट्स शामिल होंगे।

यह पहल CAPFs में इन-हाउस मेडिकल ट्रेनिंग को मजबूत करेगी, बाहरी संस्थानों पर निर्भरता कम करेगी तथा अन्य बलों के लिए एक मॉडल के रूप में विकसित होगी। भविष्य में इसे 50 MBBS सीटों वाले मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित करने की योजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...