अहमदाबाद में मंगलवार को भगवान जगन्नाथ जी की 149वीं रथयात्रा निकली

@ अहमदाबाद गुजरात :-

अहमदाबाद शहर में भगवान जगन्नाथ जी की 149वीं रथयात्रा से पूर्व भगवान का स्वागत और उनका दर्शन करने के लिए भक्तों में अनोखा उत्साह देखने को मिल रहा है। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को निकलने वाली भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा से पहले राज्य के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी मंगलवार को जगन्नाथ मंदिर में नेत्रोत्सव विधि में उपस्थित रहे। इस अवसर पर ऊर्जा एवं जिला प्रभारी मंत्री ऋषिकेश पटेल भी मौजूद रहे।

उप मुख्यमंत्री के करकमलों से मंदिर में ध्वजारोहण संपन्न हुआ। ध्वजारोहण के बाद उप मुख्यमंत्री उपस्थित महानुभावों के साथ भगवान की महाआरती में सहभागी हुए। हर्ष संघवी ने भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन करके आशीर्वाद लिया तथा राज्य के नागरिकों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

उल्लेखनीय है कि भगवान 15 दिनों के अनवसर काल के बाद स्वस्थ होकर निज मंदिर पधारते हैं। इस अवसर पर भगवान के तेजस्वी स्वरूप के नवयौवन दर्शन’ के साथ गर्भगृह में प्रभु की आंखों पर रेशमी पट्टी बांधने की परंपरागत नेत्रोत्सव विधि उप मुख्यमंत्री की उपस्थिति में संपन्न हुई। जहां भक्तों को भव्य सोनावेश’ (शृंगार) में भगवान के दर्शन का लाभ मिला।

अहमदाबाद सहित राज्य के अन्य जिलों में निकलने वाली भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्राएं करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं। भगवान जगन्नाथ जी की 149वीं रथयात्रा शांतिपूर्ण तरीके से सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होइस उद्देश्य से गुजरात सरकार ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी के नेतृत्व में मजबूत सुरक्षा व्यवस्थाआधुनिक टेक्नोलॉजी पर आधारित अनेक नई पहलों और सोशल पुलिसिंग के जरिए सभी आनुषंगिक तैयारियां सुनिश्चित की हैं।

जमालपुर स्थित जगन्नाथ जी मंदिर में ध्वजारोहणनेत्रोत्सव विधि और महाआरती में शहर के महापौर हितेशभाई बारोटसांसद दिनेशभाई मकवाणाविधायकगण सर्व अमितभाई शाहकौशिकभाई जैनदिनेशसिंह कुशवाहअमूल भट्टहसमुखभाई पटेलउप महापौर अंजूबेन शाहमनपा आयुक्त बंछानिधि पाणीपुलिस महानिदेशक जी.एस. मलिकशहर पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोतशहर अध्यक्ष प्रेरकभाई शाहमनपा स्थायी समिति के अध्यक्ष कमलेशभाई पटेल सहित अहमदाबाद महानगर पालिका के पदाधिकारीमुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजीव कुमारपूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेलजगन्नाथ मंदिर के महंत दिलीपदास जी महाराजमंदिर के न्यासीगण और अग्रणियों सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।

3 thoughts on “अहमदाबाद में मंगलवार को भगवान जगन्नाथ जी की 149वीं रथयात्रा निकली

  1. FLY88 là nền tảng giải trí trực tuyến hàng đầu, mang đến cho người dùng kho trò chơi đa dạng cùng tỷ lệ thưởng cực kỳ hấp dẫn. Hệ thống được thiết kế với giao diện mượt mà, tối ưu hóa trải nghiệm trên mọi thiết bị di động và đảm bảo tính minh bạch tuyệt đối.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...