अहमदाबाद स्थित इस्कॉन मंदिर में मुख्यमंत्री की जन्माष्टमी महोत्सव में भावपूर्ण उपस्थिति

@ गांधीनगर गुजरात

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सोमवार मध्य रात्रि में अहमदाबाद स्थित अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर में आयोजित कृष्ण जन्म महोत्सव में सहभागी हुए।

भूपेंद्र पटेल ने भगवान कृष्ण के जन्म के मंगल अवसर पर उनका स्वागत-सत्कार करते हुए आरती की।

उन्होंने इस्कॉन मंदिर में भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना की तथा उपस्थित भक्तों-श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया।

इससे पूर्व; मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल जब इस्कॉन मंदिर पहुँचे, तब इस्कॉन-अहमदाबाद के अध्यक्ष पू. कलानाथ प्रभु ने उनका स्वागत किया।

इस्कॉन मंदिर में आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्यमंत्री के साथ अहमदाबाद मनपा के उप महापौर जतिनभाई पटेल, स्थायी समिति के अध्यक्ष देवांग दाणी, अहमदाबाद ममनपा परिवहन सेवा के अध्यक्ष धरमशी देसाई तथा अन्य पदाधिकारी भी सहभागी हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...