अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह पर बड़ी कार्रवाई, दिल्ली पुलिस ने दो और आरोपियों को दबोचा

@ नई दिल्ली :-

दिल्ली पुलिस की क्राइम  ब्रांच की टीम ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए गिरोह के दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दिल्ली हवाई अड्डे पर की गई, जहां दोनों आरोपी संदिग्ध गतिविधियों के चलते पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

पुलिस के अनुसार, इससे पहले 14 मार्च 2026 को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत इस गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका था। अब तक की जांच में सामने आया है कि यह गिरोह पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते अवैध हथियारों की तस्करी कर दिल्ली और उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करता था।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 1 चाइनीज़ पिस्तौल, 1 रिवॉल्वर और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके अलावा पुलिस ने एक ऐसी कार भी जब्त की है, जिसमें विशेष रूप से हथियार छिपाने के लिए गुप्त खांचे बनाए गए थे। यह कार तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही थी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है और इससे जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई से राजधानी और आसपास के इलाकों में अवैध हथियारों की आपूर्ति पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...