अश्विनी वैष्णव ने रेलवे बोर्ड वॉर रूम में यात्री आवागमन की स्थिति की समीक्षा की

@ नई दिल्ली :-

केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को रेलवे बोर्ड के वॉर रूम का दौरा कर त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की आवाजाही की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने चौबीसों घंटे समर्पित भाव से कार्य कर रहे कर्मचारियों की प्रशंसा की और उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

भारतीय रेलवे द्वारा त्यौहारों के दौरान यात्रियों को सुगम, सुरक्षित व आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए पूरी तत्परता से कार्य किया जा रहा है। नियमित ट्रेनों के अतिरिक्त, बढ़ी हुई यात्रा मांग को पूरा करने हेतु भारतीय रेल ने 1 से 19 अक्टूबर, 2025 के बीच 3,960 विशेष ट्रेनों का सफलतापूर्वक संचालन किया है, जिससे देशभर में यात्रियों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित हो सकी है।

भारतीय रेलवे की दिवाली और छठ पर्व के दौरान यात्री यातायात में अपेक्षित वृद्धि को ध्यान में रखते हुए आने वाले दिनों में लगभग 8,000 अतिरिक्त विशेष रेलगाड़ियों के संचालन की योजना है, ताकि यात्रियों को सुविधाजनक, सुरक्षित और समयबद्ध यात्रा अनुभव प्राप्त हो सके।

ये विशेष रेलगाड़ियां भारतीय रेलवे के सभी जोनों में संचालित की जा रही हैं, जिनमें उत्तर रेलवे (1,919 ट्रेनें), मध्य रेलवे (1,998 ट्रेनें) और पश्चिमी रेलवे (1,501 ट्रेनें) सबसे अधिक संख्या के साथ अग्रणी हैं। इसके अलावा, पूर्व मध्य रेलवे (1,217 ट्रेनें) और उत्तर पश्चिम रेलवे (1,217 ट्रेनें) सहित अन्य जोनों ने भी क्षेत्रीय यात्रा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अतिरिक्त सेवाएं शुरू की हैं। कुल 12,011 विशेष रेलगाड़ियों का जोनवार विवरण निम्नानुसार है:

जोन रेलगाड़ियां
सीआर 1998
ईसीओआर 367
ईसीआर 1217
ईआर 310
केआर 3
एनसीआर 438
एनईआर 442
एनएफआर 427
एनआर 1919
एनडब्ल्यूआर 1217
एससीआर 973
एसईसीआर 106
एसईआर 140
एसआर 527
एसडब्ल्यूआर 325
डब्ल्यूसीआर 101
डब्ल्यूआर 1501
कुल योग 12011

पहली अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2025 के बीच, इन विशेष सेवाओं के माध्यम से 1 करोड़ से अधिक यात्रियों को रेल सेवा की सुविधा प्रदान की जा चुकी है। यात्रियों को सुरक्षित व आरामदायक अनुभव सुनिश्चित करने के लिए स्टेशनों पर समर्पित होल्डिंग एरिया, अतिरिक्त टिकट काउंटर, पेयजल सुविधाएं और स्वच्छ शौचालय उपलब्ध कराए गए हैं, साथ ही भीड़ प्रबंधन को प्रभावी रूप से सुव्यवस्थित किया गया है।

नई दिल्ली क्षेत्र के अंतर्गत नई दिल्ली, दिल्ली, आनंद विहार, हजरत निजामुद्दीन और शकूरबस्ती स्टेशन से 16 से 19 अक्टूबर, 2025 के दौरान कुल 15.17 लाख यात्रियों ने सफर किया। यह पिछले वर्ष इसी अवधि में 13.66 लाख यात्रियों की तुलना में 1.51 लाख यात्रियों की वृद्धि को दर्शाता है।

केंद्रीय मंत्री ने नई दिल्ली तथा आनंद विहार रेलवे स्टेशनों का दौरा किया और यात्रियों से बातचीत कर भारतीय रेलवे द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर उनकी प्रतिक्रिया जानी। यात्रियों की सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए की गई विशेष व्यवस्थाओं में होल्डिंग एरिया, अतिरिक्त टिकट काउंटर, पेयजल सुविधाएं, ट्रेनों के समय का स्पष्ट प्रदर्शन और अन्य जरूरी सुविधाएं शामिल हैं।

भारतीय रेलवे त्योहारों के दौरान सभी यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कुशल संचालन और प्रत्येक यात्री के लिए सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से 12 लाख से अधिक रेलवे कर्मचारी चौबीसों घंटे समर्पित रहते हुए अथक प्रयास कर रहे हैं।

3 thoughts on “अश्विनी वैष्णव ने रेलवे बोर्ड वॉर रूम में यात्री आवागमन की स्थिति की समीक्षा की

  1. An interesting discussion is worth comment. I think that you should write more on this topic, it might not be a taboo subject but generally people are not enough to speak on such topics. To the next. Cheers

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...