@ सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम ) झारखंड :-
6 जून को राँची में झारखंड आगमन पर विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को प्रदेश किसान मोर्चा की डॉ रानी ठाकुर ने अंगवस्त्र देकर और साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य एक पेड़ मां के नाम को समर्पित करते हुए पौधा भेंट करते हुए स्वागत एवं हार्दिक अभिनंदन किया।

उक्त मौके पर भाजपा किसान मोर्चा झारखंड के सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू जी के नेतृत्व मे सभी प्रदेश किसान मोर्चा पदाधिकारी के संग भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पौधारोपण कार्निवल हॉल के बाहर के स्थान मे किया।
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम मे अपने सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू जी एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी जी शामिल हुए। इस शुभ अवसर पर किसान मोर्चा के टीम राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नर्वन को हिन्दू का और किसान का प्रतीक कामधेनु गाय बछड़ा भेंट किए गया।

