@ नई दिल्ली :-
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) मुख्यालय, नई दिल्ली में शुक्रवार 07 अगस्त 2026 को ITBP के बल स्तरीय पर्वतारोहण अभियान–2026 के फ्लैग-ऑफ समारोह का आयोजन किया गया। बल प्रमुख शत्रुजीत कपूर, भा.पु.से. ने अभियान दल के लीडर परिक्षित शाह, उप सेनानी को अभियान ध्वज प्रदान कर अभियान का शुभारंभ किया।
यह अभियान उत्तराखंड स्थित माउंट कामेत (7,756 मीटर) एवं माउंट एबी गामिन (7,355 मीटर) पर संचालित किया जाएगा।
इस अभियान में बल के 20 पर्वतारोही भाग ले रहे हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 में भी आईटीबीपी के पर्वतारोहियों ने इन दोनों चोटियों पर सफलतापूर्वक आरोहण कर अपनी उत्कृष्ट पर्वतारोहण क्षमता, अदम्य साहस एवं उच्च हिमालयी दक्षता का परिचय दिया था।
इस अवसर पर अपने संबोधन में शत्रुजीत कपूर ने कहा कि आईटीबीपी ने अब तक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक पर्वतारोहण अभियानों का सफल संचालन किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान बल की गौरवशाली पर्वतारोहण परंपरा को आगे बढ़ाने के साथ-साथ जवानों की उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कार्य करने की क्षमता, सहनशक्ति, नेतृत्व, टीम भावना तथा ऑपरेशनल तैयारी को और अधिक सुदृढ़ करते हैं।

इस अवसर पर डॉ. अकुन सभरवाल, भा.पु.से., महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) सहित बल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं अभियान दल के सदस्य उपस्थित रहे।


[9572]8mbetsslots লগইন এবং অ্যাপ ডাউনলোড – বিকাশ স্লট গেম,8mbetsslots লগইন করুন এবং সেরা মোবাইল স্লট গেম উপভোগ করুন। বিকাশ দিয়ে স্লট গেম খেলুন এবং আকর্ষণীয় অনলাইন ক্যাসিনো বোনাস অফার পেতে আজই যোগ দিন। visit: 8mbetsslots