भारतीय महासागर नौसेना संगोष्ठी के तत्वावधान में ‘इमर्जिंग लीडर्स पैनल चर्चा’

@ नई दिल्ली :-

भारतीय नौसेना दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में 27 और 28 अगस्त 2025 को ‘हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी’ (IONS) के तत्वावधान में ‘इमर्जिंग लीडर्स पैनल चर्चा’ की मेजबानी कर रही है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय सहयोग पर चर्चा होगी, जिसमें 18 IONS देशों के युवा नौसेना प्रतिनिधियों को शामिल करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

IONS की इस पैनल चर्चा का उद्देश्य सदस्य देशों के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम में सदस्य देशों के नौसेना अधिकारी भाग लेंगे और क्षेत्रीय समुद्री मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे।

पैनल चर्चा के विषयों में- ‘हिंद महासागर क्षेत्र का सामरिक महत्व और चुनौतियां: युवा अधिकारियों का दृष्टिकोण’, ‘समुद्री सुरक्षा में उभरती प्रौद्योगिकियां’, ‘समुद्री सुरक्षा के लिए सहयोग को बढ़ावा देने में IONS की भावी भूमिका’ और ‘IONS देशों के बीच प्रशिक्षण क्षमताओं को बढ़ावा देना, भविष्य का मार्ग निर्देश’ शामिल हैं। दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, वाइस एडमिरल वी. श्रीनिवास इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।

भारतीय नौसेना ने वर्ष 2008 में हिंद महासागर क्षेत्र के तटीय देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग बढ़ाने के एक मंच के रूप में IONS की स्थापना की थी। IONS क्षेत्रीय रूप से प्रासंगिक समुद्री मुद्दों पर चर्चा के लिए एक खुला और समावेशी मंच है। भारतीय नौसेना ने हाल ही में 24 से 25 जून 2025 तक नई दिल्ली में समुद्री सुरक्षा पर IONS कार्य समूह की बैठक (आईडब्ल्यूजी-एमएआरएसईसी) की मेजबानी की, जिससे सदस्य नौसेनाओं के हिंद महासागर क्षेत्र को सुरक्षित बनाए रखने के सामूहिक संकल्प को बल मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...