@ लख़नऊ उत्तरप्रदेश :-
ऐतिहासिक #AxiomMission4 की सफलता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले देश के गौरव व लखनऊ के लाल ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का लखनऊ में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में भव्य स्वागत किया गया।
पूर्ण विश्वास है कि उनकी इस ऐतिहासिक यात्रा से भारत तथा उत्तर प्रदेश के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे और युवाओं एवं आने वाली पीढ़ी को स्पेस सेक्टर में आगे बढ़ने की प्रेरणा प्राप्त होगी।

