@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-
22 अप्रैल 2026 को भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भूगोल विभाग द्वारा विभागीय परिषद के अन्तर्गत विश्व पृथ्वी दिवस का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया।

इसलिए अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. एल.आर. राजवंशी ने उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की पृथ्वी हमारा एकमात्र घर है। थीम ‘OUR POWER OUR PLANET’ के माध्यम से हम अपनी ऊर्जा को ग्रह संरक्षण के लिए समर्पित करें ताकि भावी पीढ़ियों के लिए हरा-भरा पर्यावरण सुनिश्चित हो।
कार्यक्रम का शुभारंभ पृथ्वी दिवस पर आधारित वृत्तचित्र से हुआ। भूगोल विभाग की प्राध्यापक डॉ. अर्चना नौटियाल ने थीम ‘OUR POWER OUR PLANET’ पर व्याख्यान दिया, जिसमें इतिहास, महत्व एवं आवश्यकता पर प्रकाश डाला। अन्य वक्ताओं में वाणिज्य विभाग के डॉ. वरुण कुमार ने पर्यावरण स्वच्छता में व्यक्तिगत प्रयासों पर जोर दिया।
डॉ. वसीम अहमद ने जल, जंगल, जमीन के संरक्षण पर बल दिया, जबकि डॉ. मोहम्मद शहजाद ने उद्योग अवशिष्टों के दुष्प्रभाव बताए।
कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा तैयार किए गए पोस्टर एवं मॉडल प्रदर्शनी में छात्रों ने स्वच्छ ऊर्जा, सतत विकास एवं पर्यावरण संरक्षण पर रचनाएँ प्रस्तुत कीं।
इस अवसर पर डॉ. नेहा शर्मा, डॉ.सुमन कुकरेती, डॉ. शिप्रा शर्मा, डॉ. अभिषेक कुकरेती, डॉ.दुर्गा रजक, डॉ. अजय रावत, डॉ. वन्दना ध्यानी आदि उपस्थित रहे |

