@ भोपाल मध्यप्रदेश :-
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी भोपाल स्थित परेड ग्राउण्ड में 03 नवंबर को प्रात: 09.30 बजे 44 वें एवं 45 वें बैच के उप पुलिस अधीक्षकों का दीक्षांत समारोह मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा।
इन दोनों बैचों में जिला बल के 37, रेडियो संवर्ग के 09 तथा जिला सेनानी, होमगार्ड के 02 अधिकारी सहित कुल 48 अधिकारी शामिल हैं। इनमें 20 महिला अधिकारी एवं 28 पुरूष अधिकारी प्रशिक्षण पूर्ण होकर प्रदेश की सेवा के लिये उपलब्ध हो जाएंगे। समारोह में मुख्य अतिथि परेड की सलामी लेंगे तथा परेड का निरीक्षण करेंगे। मुख्य अतिथि द्वारा बैच के विजेता अधिकारियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया जाएगा।

