बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

बिहार में स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना सिटी के गुरू गोविंद सिंह सदर अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन मॉडल अस्पताल भवन के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस मॉडल अस्पताल के भवन का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कर इसे फंक्शनल करें। इस मॉडल अस्पताल भवन के छत पर सोलर प्लेट भी लगवायें। मालूम हो कि यह 100 बेड का पांच मंजिला मॉडल अस्पताल होगा, जिसमें मरीजों के इलाज के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
👉 नीतीश कुमार ने कहा कि गुरू गोविंद सिंह सदर अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन मॉडल अस्पताल के निर्माण कार्य पूर्ण होने से इस क्षेत्र के लोगों को इलाज में काफी सहूलियत होगी। इस मॉडल अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाओं के होने से बीमारियों का उपचार बेहतर ढंग से हो सकेगा।
👉 नगर विकास एवं आवास मंत्री जिवेश कुमार की अध्यक्षता में सहरसा जिला में विभाग के अधीन सभी नगर निकायों में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में सभी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि योजनाओं का लाभ जनता तक जल्द पहुंच सके।
👉पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा आगामी 06 सितम्बर से 21 सितम्बर, 2025 तक आयोजित होने वाले पुनपुन अंतर्राष्ट्रीय पितृपक्ष मेला की तैयारियों का स्थल निरीक्षण किया गया तथा मानकों के अनुरूप त्रुटिहीन व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को लक्ष्मण झूला की सुविधा प्राप्त होगी। इससे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को आवागमन में काफी सहायता मिलेगी।
👉बेगूसराय के जिलाधिकारी तुषार सिंगला द्वारा तेघड़ा- मुबारकपुर सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया।उन्होंने कार्यपालक अभियंता, RCD को ससमय कार्य को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिये।
👉दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि आशा के माध्यम से आयुष्मान कार्ड निर्माण के लिए अभियान चलाएं। साथ ही इस कार्य में लापरवाह आशा कार्यकर्ताओं को अंतिम चेतावनी देते हुए इसमें सुधार लाने के निर्देश दिये गये।
👉शेखपुरा के जिलाधिकारी आरिफ अहसन की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग को लेकर समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉मुंगेर के जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में जिला में बाढ़ से हुई फसल क्षति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में कृषकों द्वारा फसल क्षति हेतु ऑनलाइन किये गए आवेदनों की जांच की गयी एवं निर्धारित समय के अन्दर आवेदनों का निष्पादन करने के निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...