@ पटना बिहार
बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया और 105 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि यह 11 लाख स्वयं सहायता समूहों की 1.40 करोड़ जीविका दीदियों को लाभ देगा।

नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 48 एजेंडों को मंजूरी दी गई। निर्णय राज्य में जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, अधोसंरचना विकास और सुशासन को और सुदृढ़ करेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व. दारोगा प्रसाद राय जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट ने 38 बिहार गृह रक्षा वाहिनी के गृह रक्षकों का दैनिक भत्ता ₹774 से बढ़ाकर ₹1,121 करने को मंजूरी दी।

मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में विधि व्यवस्था समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें लखीसराय के जिलाधिकारी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

समाज कल्याण विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने नवनियुक्त मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत एवं विकास आयुक्त एस. सिद्धार्थ से शिष्टाचार भेंट कर नई जिम्मेदारियों पर बधाई दी।

पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति ने नियमित अभियान चलाकर जनता को सुरक्षित यातायात और नियम पालन के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया।

नालंदा के जिलाधिकारी कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक भारत सोनी की अध्यक्षता में भूटान प्रधानमंत्री के राजगीर परिभ्रमण की सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

दरभंगा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में 2025 के निर्वाचक सूची विशेष गहन पुनरीक्षण पर बैठक आयोजित हुई, जिसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जहानाबाद की जिला निर्वाचन पदाधिकारी अलंकृता पांडेय की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों की बैठक, महिला-युवा मतदाताओं पर विशेष जोर।