मुख्यमंत्री ने आई. डी. भंडारी के निधन पर शोक व्यक्त किया

@ शिमला हिमाचल :-

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक आई. डी. भंडारी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। आई.डी. भंडारी का हृदयाघात से निधन हो गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आई.डी. भंडारी ने राज्य पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर रहते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी लगन और निष्ठा से किया। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा।  मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...