@ पटना बिहार
बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती पर शिक्षकों को नमन किया और शिक्षक दिवस पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका एवं देशभक्ति, भाईचारा और ज्ञान से नई पीढ़ी को संवारने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन ‘ईद-ए-मिलाद-उन-नबी’ पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रेम, सहिष्णुता और आपसी सौहार्द्र के साथ पर्व मनाने की अपील की।

नीतीश कुमार ने सारण में ₹1203.81 करोड़ की 27 योजनाओं का शिलान्यास एवं कार्यारंभ किया। योजनाओं से विद्युत संरचना मजबूत और यातायात सुगम होगा। उन्होंने लाभुकों एवं जीविका दीदियों से भी संवाद किया।

मुख्यमंत्री नीतीश ने मढ़ौरा खेल मैदान में विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया और मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के लाभार्थी को अनुदान राशि का चेक प्रदान किया।

नालंदा में भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रेक्षक नजमुल होदा की अध्यक्षता में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 की समीक्षा बैठक हरदेव भवन में आयोजित हुई। सभी राजनीतिक दलों ने पुनरीक्षण कार्य की पारदर्शिता की पुष्टि की।

सुपौल के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने सभी कोषांगों को योजनाबद्ध कार्य और अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

शेखपुरा के जिलाधिकारी आरिफ अहसन की अध्यक्षता में समाहरणालय मंथन सभागार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

रोहतास की जिलाधिकारी उदिता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के नेतृत्व में ईद मिलाद उन नबी 2025 को शांतिपूर्ण मनाने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया।