@ कोलकाता पश्चिम बंगाल :-
BSF ने भारत-बांग्लादेश सीमा के पास पश्चिम बंगाल में ₹5 करोड़ रूपये मूल्य का सोना जब्त किया । 30 अगस्त 2025 को सीमा पार अपराधों पर लगाम कसने के अपने निरंतर प्रयासों के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए, सीमा सुरक्षा बल (BSF) गुवाहाटी फ्रंटियर के अंतर्गत तैनात 138वीं वाहिनी के जवानों ने पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में एक विशेष अभियान के दौरान 43 सोने की बिस्किट जब्त किया है।

यह अभियान सीमा सुरक्षा बल की 138वीं बटालियन के सतर्क जवानों द्वारा भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में बेहद योजनाबद्ध तरीके से चलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप 43 सोने के बिस्किट जब्त किये गए जिनका कुल वजन लगभग 5.017 किलोग्राम और अनुमानित कीमत लगभग ₹5 करोड़ रूपये है।

भारत-बांग्लादेश सीमा की संवेदनशीलता और सीमा पार तस्करों एवं राष्ट्रविरोधी तत्त्वों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए, सीमा सुरक्षा बल अपनी निगरानी और अभियानों को लगातार तेज कर रही है। यह सफलता BSF के सीमा पार तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में एक अहम उपलब्धि है।
BSF ने भारत की सीमाओं की सुरक्षा एवं राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने और देश की संप्रभुता एवं अखंडता बनाए रखने के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया है।
