चित्रकला से बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का सशक्त संदेश

@ नई दिल्ली :-

पूर्वी दिल्ली। पर्यावरण संरक्षण के प्रति बच्चों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से पूर्वी दिल्ली स्थित CWG स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन अमावस्या फाउंडेशन द्वारा किया गया, जिसमें दिल्ली के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने चार आयु वर्गों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बच्चों ने अपने चित्रों के माध्यम से स्वच्छ हवा, जल संरक्षण, हरियाली, प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण और स्वच्छ यमुना जैसे विषयों को प्रभावशाली ढंग से उकेरा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में ज्ञान सरोवर, मुख्य आयुक्त (चीफ कमिश्नर) जीएसटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ ड्राइंग जज सुहानी वर्मा तथा अमावस्या फाउंडेशन के अध्यक्ष राजीव निशाना ने बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।

मुख्य अतिथि ज्ञान सरोवर ने कहा कि “यदि पर्यावरण संरक्षण की सोच बचपन से विकसित हो जाए, तो भविष्य स्वतः ही सुरक्षित और स्वच्छ होगा।”

ड्राइंग टीचर सलोनी ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना की। वहीं राजीव निशाना ने कहा कि पहली बार आर्मी से जुड़े सैनिकों के बच्चों ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया, जो बेहद उत्साहित नजर आए। उन्होंने बताया कि भविष्य में ऐसी प्रतियोगिताएं राष्ट्रीय स्तर पर भी आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रम के अंत में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...