@ भोपाल मध्यप्रदेश :-
रायपुर में DGs/IGs Conference के दूसरे दिन प्रातः से ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। उस दौरान अमित शाह, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री भी उपस्थित थे।

विभिन्न विषय जैसे – Implementation of recommendations of previous conference, Counter Terrorism, Women’s safety, Countering Mass agitations, roadmap to bring back Indian fugitives based abroad, Enhanced use of Forensics in successful Investigation & Prosecution आदि पर पुलिस अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन दिए एवं चर्चा की गई। प्रधानमंत्री पूरे दिन कॉन्फ्रेंस में उपस्थित रहे एवं कई महत्वपूर्ण निर्देश एवं सुझाव भी उन्होंने दिए।
Roadmap for Policing towards Vision 2047 विषय पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने “Crime Detection & Prevention” तथा “Community Engagement and Public Trust” पर प्रेजेंटेशन दिया। उस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा ड्रग के विरुद्ध चलाए गए जागरूकता अभियान नशे से दूरी – है जरूरी के बारे में भी सभा में प्रधानमंत्री जी एवं अधिकारियों को जानकारी दी।
यह भी उल्लेखनीय है कि रात्रि डिनर टेबल पर प्रधानमंत्री के साथ तीन अन्य DGPs के साथ DGP कैलाश मकवाणा ने भी भोजन के दौरान भीड़ प्रबंधन विषय, सिंहस्थ की तैयारी के संबंध में चर्चा की।
