@ संगीता पाण्डेय पुन्दाग राँची झारखंड :-
एस.आर.डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में यंग इंडिया कलिनरी चैंपियनशिप 2026–27 के अंतर्गत श्रेणी–I (कक्षा VI–VIII) की विद्यालय स्तरीय फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सीबीएसई .के विद्यार्थियों में रचनात्मकता, पोषण संबंधी जागरूकता तथा पाक-कला कौशल का विकास करना है। यह प्रतियोगिता तीन स्तरों पर आयोजित की जाती है।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बिना आग का प्रयोग किए आकर्षक सलाद, सैंडविच एवं कैनापे (Canapés) तैयार कर अपनी रचनात्मकता और पाक-कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
उनके व्यंजनों में कल्पनाशीलता, पौष्टिकता, स्वच्छता, आकर्षक प्रस्तुति तथा टीम भावना का सुंदर समन्वय देखने को मिला। यह आयोजन स्वस्थ भोजन और पाक-कला प्रतिभा का एक प्रेरणादायक उत्सव बन गया।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. तापस घोष ने विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना करते हुए उन्हें स्वस्थ, रचनात्मक एवं सतत् पाक-परंपराओं को अपनाने तथा अपनी पाक-कला प्रतिभा को निरंतर विकसित करने के लिए प्रेरित किया।नई शिक्षा नीति के तहत कौशल विकास को विशेष महत्त्व दिया गया है। विद्यार्थियों को पाक कौशल में निपुण बनाना उनके व्यक्तित्व में चार चांद लगाने जैसा होगा।विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया जाएगा।

