एसएसपी दून के निर्देशों पर विकासनगर क्षेत्र में दून पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

@ देहरादून उत्तराखंड :-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा “पुलिस आपके द्वार” अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों, बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने हेतु जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है।
दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 07/08/2026 को कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा विकास प्रगति शिक्षा मंदिर जूनियर हाई स्कूल अम्बाडी विकासनगर में जाकर स्कूली छात्र-छात्राओं तथा अध्यापकगणों को बाल अपराधों, नशे के दुष्प्रभावों, उससे बचाव तथा साइबर अपराधों के तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।
इस दौरान पुलिस टीम द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगणों को घरेलू हिंसा, छेडछाड, यौन उत्पीडन आदी के सम्बन्ध में सचेत करते हुए इसमें बरती जाने वाली सावधानियों तथा बचने के उपायों तथा किसी भी अपरिहार्य स्थिती में पुलिस सहायता हेतु जारी किये गये हैल्पलाइन नम्बर- 112, 1090 तथा 181 के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई।
साथ ही बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा एवं सतर्कता के संबंध में जागरूक किया गया है। इसके साथ-साथ सभी छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु बताया गया।
अभियान के दौरान दून पुलिस की टीम द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगणों को उनके आस-पास के क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के सम्बन्ध में पुलिस को जानकारी देने हेतु प्रेरित करते हुए उनकी पहचान को पूर्ण रूप से गोपनीय रखने के आश्वासन दिया गया। उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा अध्यापकगणों द्वारा स्वंय नशे से दूर रहते हुए अपने आस-पास के लोगों को भी नशे के विरूद्ध जागरूक किये जाने तथा नशे के विरूद्ध चलाई जा रही दून पुलिस की मुहीम में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का विश्वास दिलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...