गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, जयपुर में कमाण्डेन्ट विकास लाम्बा ने राष्ट्रध्वज फहराया

@ जयपुर राजस्थान :-

गणतन्त्र दिवस की 77 वी वर्षगांठ पर गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, जयपुर स्थित परिसर में मुख्य अतिथि विकास लाम्बा, कमाण्डेन्ट, होमगार्ड ट्रेनिंग सेन्टर, जयपुर ने राष्ट्रध्वज फहराया ।

प्रशिक्षण केन्द्र की चार प्लाटून टुकड़ियों ने कम्पनी कमाण्डर मांगीराग के नेतृत्व में परेड ​की, सलामी दी गई एवं राष्ट्रीय गान हुआ। परेड में भाग लेने वाली नम्बर एक टुकडी का नेतृत्व एच पी सी महावीर सिंह, नम्बर दो टुकड़ी का नेतृत्व एच एच सी प्रदीप गौड, नम्बर तीन टुकड़ी का नेतृत्व एच एच सी बजरंग एवं नम्बर चार टुकडी का नेतृत्व एच एच सी शिवचरण द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कमाण्डेन्ट ने  स्वयंसेवकों, अधिकारियो एवं कर्मचारियों को बताया कि आप लोगों का कार्य सराहनीय रहा है। आगे भी भविष्य की चुनौतियों के मद्देनजर इनसे निपटने के लिये हमें अपने आप को उच्च स्तर का प्रशिक्षण प्राप्त कर हमेशा तैयार रहना है।
उन्होंने एम. आई. रोड पर स्थित गर्वनमेंट हॉस्टल चौराहे पर बहुमंजिला इमारत में लगी आग की घटना में सत्यनारायण सिंह देवडा, कम्पनी कमाण्डर के नेतृत्व में गृह रक्षा की टीम के कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने इस  टीम को प्रशंसा पत्र प्रदान किया व इनको आगे भी सक्षम स्तर से सम्मानित किये जाने हेतु प्रस्ताव भिजवाने की घोषणा की गई ।
77 वें गणतन्त्र दिवस राज्य स्तरीय परेड में इस केन्द्र से प्रतिनिधित्व करने वाले 53 स्वयंसेवकों, कार्मिकों एवं अधिकारियों को भी प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...