गर्मी से राहत के लिए गुवा सेल अस्पताल में ओआरएस सुविधा शुरू

@ सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम ) झारखंड  :-

 बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए गुवा सेल अस्पताल के ओपीडी में मरीजों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से अस्पताल के मुख्य चिकित्सा प्रभारी डॉ. अशोक कुमार अमन के निर्देश पर ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) वितरण एवं सेवन सुविधा शुरू की गई है। इस अवसर पर डॉ. अशोक कुमार अमन ने ओपीडी में उपस्थित मरीजों एवं उनके परिजनों को ओआरएस के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में शरीर से अत्यधिक पसीना निकलने के कारण पानी और आवश्यक लवणों की कमी हो जाती है, जिससे डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, कमजोरी और लू लगने जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

ऐसे में ओआरएस का सेवन शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डॉ. अमन ने लोगों से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, धूप में निकलने से बचने तथा गर्मी के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की अपील की।

इस दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों एवं उनके परिजनों को ओआरएस का घोल पिलाया गया तथा नियमित रूप से इसका सेवन करने के लिए जागरूक किया गया। अस्पताल प्रबंधन की इस पहल का मरीजों और उनके परिजनों ने स्वागत किया। लोगों ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच अस्पताल द्वारा शुरू की गई यह सुविधा स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक सराहनीय कदम है। इससे मरीजों को तत्काल राहत मिलने के साथ-साथ गर्मी जनित बीमारियों से बचाव में भी मदद मिलेगी।

4 thoughts on “गर्मी से राहत के लिए गुवा सेल अस्पताल में ओआरएस सुविधा शुरू

  1. 78WIN ngày càng khẳng định vị thế của mình nhờ hệ thống vận hành chuyên nghiệp, giao diện hiện đại và nhiều chương trình ưu đãi hấp dẫn. Kho game đa dạng từ thể thao, casino đến nổ hũ giúp người chơi có nhiều lựa chọn giải trí mỗi ngày 🔥

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...