गुजरात एसटी की जनसेवा प्रतिबद्धता का एक और नया माइलस्टोन

@ गांधीनगर गुजरात :-

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व तथा उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी के दिशादर्शन में गुजरात राज्य परिवहन निगम (जीएसआरटीसीने 182 नई बसों के लोकार्पण से जनसेवा प्रतिबद्धता में एक नया माइलस्टोन जोड़ा है।

इस उद्देश्य से मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेलउप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी तथा परिवहन राज्य मंत्री प्रवीण माली के करकमलों से राज्य के सभी 182 विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक यानी कुल 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर यात्रियों की सेवा के लिए प्रस्थान कराने का गौरवशाली समारोह बुधवार को गांधीनगर में आयोजित किया गया। समारोह में राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यविधायक तथा पदाधिकारी भी सहभागी हुए।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल तथा उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने इन नई बसों के चालकों को सांकेतिक रूप से चाबी अर्पित की।

आम आदमी के लिए आवागमन का सरल माध्यम गुजरात एसटी निगम दैनिक हजार से अधिक बसों के काफिले के साथ 33 लाख किलोमीटर का संचालन कर 27 लाख से अधिक यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुँचाने के लिए स्वच्छसुरक्षित एवं समयबद्ध बस सेवाएँ प्रदान करता है।

निगम विभिन्न तीजत्योहारों तथा धार्मिक मेलों में अतिरिक्त बसों का संचालन कर राज्य की जनता को अपने परिवार के साथ तीजत्योहार मनाने के लिए परिवहन सेवासुविधाएँ देता है।

राज्य सरकार द्वारा प्रति वर्ष नई एसटी बसें खरीदने के लिए एसटी निगम को वित्तीय सहायता दी जाती है। इसके अंतर्गत 2024-25 में 963 सुपर एक्सप्रेस, 550 गुर्जर नगरी, 100 स्लीपर बसें, 350 मीडी बसें सहित 1963 वाहन जनता की सेवा में समर्पित किए गए हैं।

पीपीपी आधार पर अत्याधुनिक 200 नई वॉल्वो तथा एसी बसों को भी संचालन में लाने का आयोजन किया गया है। समग्रतया 1963 नॉनएसी तथा 200 एसी बसों को विभिन्न चरणों में जनता की सेवा में जोड़ा गया है। इनमें अब कुल 62 करोड़ रुपए के खर्च से इन 182 बसों को संचालन में लाने के लिए लोकार्पित किया गया है।

मुख्यमंत्रीउप मुख्यमंत्री तथा मंत्रियों ने इस अवसर पर लोगों का अभिवादन कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं। समारोह में परिवहन विभाग के प्रधान सचिव हारित शुक्लापरिवहन आयुक्त तथा जीएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक डॉराजेन्द्र कुमार और निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...