@ नई दिल्ली :-
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अंतर्गत इंडिया टूरिज्म दिल्ली ने विश्व पर्यटन दिवस और विश्व भर में रेलवे के 200 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 27 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय रेल संग्रहालय, नई दिल्ली में सेवा पर्व के अंतर्गत एक हेरिटेज वॉक का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख हितधारकों के साथ बारह से अधिक अनुमोदित पर्यटक गाइडों ने भाग लिया।


