लायंस क्लब ऑफ गंगटोक ग्रीन्स की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण होटल एट्रियम में संपन्न हुआ

@ गंगटोक सिक्किम :-

सिक्किम की राजधानी गंगटोक में लायंस क्लब ऑफ गंगटोक ग्रीन्स की वर्ष 2026-27 की इंस्टॉलेशन सेरेमनी का आयोजन 18 जुलाई को होटल एट्रियम में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में गंगटोक नगर निगम की मेयर श्रीमती शेरिंग पाल्डेन मुख्य अतिथि तथा नगर निगम के पार्षद श्री संदीप मालू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वर्ष 2026-27 के लिए क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण था। इस दौरान अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त लियो संयोजक सहित विभिन्न पदाधिकारियों को उनके दायित्व सौंपे गए। इंस्टॉलेशन सेरेमनी का संचालन जोन चेयरपर्सन श्रीमती अनिमा सारदा ने किया।

समारोह में लायंस क्लब ऑफ गंगटोक ग्रीन्स के सदस्यों के अलावा लायंस क्लब ऑफ गंगटोक हिल, ताडोंग, रानीपूल और सिंगटम के अध्यक्ष एवं सचिव भी शामिल हुए। सड़क अवरुद्ध होने के कारण लायंस क्लब ऑफ रंगपो के प्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

आउटगोइंग अध्यक्ष लायन सुभाष डागा ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। वहीं, नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने आगामी वर्ष के लिए क्लब की योजनाओं और सामाजिक सेवा कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी सदस्यों से सक्रिय सहयोग की अपील की।

विशिष्ट अतिथि संदीप मालू ने क्लब द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि मेयर शेरिंग पाल्डेन ने कहा कि समाज कल्याण के कार्यों में सरकार और सामाजिक संगठनों की साझेदारी बेहद आवश्यक है। उन्होंने लायंस क्लब को सामुदायिक विकास का भरोसेमंद सहयोगी बताते हुए भविष्य में संयुक्त रूप से सेवा गतिविधियां संचालित करने की इच्छा जताई।

समारोह का एक विशेष आकर्षण मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को लायंस क्लब ऑफ गंगटोक ग्रीन्स की मानद सदस्यता प्रदान किया जाना रहा, जिसे दोनों ने सम्मानपूर्वक स्वीकार किया। कार्यक्रम का समापन “नई शुरुआत, नया कमिटमेंट, नया असर” के संकल्प और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

 

7 thoughts on “लायंस क्लब ऑफ गंगटोक ग्रीन्स की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण होटल एट्रियम में संपन्न हुआ

  1. OK9 nền tảng giải trí trực tuyến hàng đầu tại Việt Nam, Cung cấp đa dạng các loại sản phẩm như : cá cươc thể thao, slost, nổ hũ đổi thưởng…. Đăng ký tài khoản mới tặng tới 99k miễn phí trải nghịm

  2. C168 mang đến hệ sinh thái giải trí trực tuyến gồm casino, cá cược thể thao, bắn cá, nổ hũ, game bài và xổ số, giao diện hiện đại, thao tác thuận tiện trên nhiều thiết bị.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...