@ देहरादून उत्तराखंड :-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में कोतवाली डोईवाला पर गठित टीम द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान 01 नवंबर 2026 को केशवपुरी बस्ती डोईवाला से 01 अभियुक्ता सुलेखा पत्नी दिनेश साहनी निवासी केशवपुरी बस्ती कोवाली डोईवाला को 01 किलो 296 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु.अ.सं.-340/2026, धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया।
अभियुक्ता का नाम पताः-
सुलेखा पत्नी दिनेश साहनी निवासी केशवपुरी बस्ती, डोईवाला, देहरादून, उम्र- 40 वर्ष
बरामद माल का विवरणः-
01 किलो 296 ग्राम अवैध गांजा
पुलिस टीम :-
01- उ.नि. विपिन खण्डूरी
02- हे.का. देवेन्द्र नेगी
03- हे.का. सुधीर सैनी
04- का. रविन्द्र टम्टा
05- का. वीर सिंह
06- म.का. गार्गी
