@ नई दिल्ली :-
NFDC ने 21 अप्रैल, 2026 को कोच्चि में एक भव्य समारोह में अपनी नवीनतम मलयालम फिल्म “अचप्पाज़ एल्बम” (ग्रैम्पाज़ एल्बम) का प्रीमियर आयोजित किया। यह प्रीमियर 24 अप्रैल, 2026 को फिल्म देशव्यापी रूप से रिलीज होने से पहले आयोजित किया गया। इस प्रीमियर में NFDC के प्रबंध निदेशक प्रकाश मगदुम और महाप्रबंधक (प्रोडक्शन एंड डेवलपमेंट) तरुण तारेजा ने फिल्म उद्योग के दिग्गजों और मशहूर हस्तियों के साथ शामिल हुए।

इस अवसर पर NFDC के प्रबंध निदेशक प्रकाश मगदुम ने कहा, “अचप्पा का एल्बम अनूठी सिनेमाई आवाज़ों को पोषित करने के हमारे मिशन का प्रमाण है। कल्पनाशील समय-यात्रा की अवधारणा को पीढ़ीगत गहरी भावनाओं के साथ मिलाकर, यह फिल्म सभी आयु वर्ग के दर्शकों को प्रभावित करने की क्षमता रखती है।
NFDC इस तरह के सार्थक सिनेमा का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है, और भविष्य में, हम भारत की जड़ों से उभरने वाली दिलचस्प कहानियों को बढ़ावा देना और उनका समर्थन करना जारी रखेंगे, जो हमारी विविध संस्कृति की समृद्धि को वैश्विक मंच पर लाती हैं। दीप्ति पिल्ले सिवान के इस मार्मिक कहानी को सिल्वर स्क्रीन पर लाने के दृष्टिकोण का समर्थन करते हुए हमें गर्व है।”
फिल्म के प्रीमियर में निर्देशक दीप्ति सिवन पिल्ले, लेखक संजीव सिवन और मुख्य कलाकार प्रियंका नायर, अंजना अप्पुकुट्टन और सुधांशु संजीव सिवन शामिल होकर फिल्म के रचनात्मक पक्ष को उजागर किया। इस दौरान फिल्म के बाल कलाकार सहित अन्य कलाकार और क्रू सदस्य भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में ड्रीम बिग फिल्म्स के वितरक सुजीत नायर भी फिल्म की औपचारिक स्क्रीनिंग के लिए टीम का साथ उपस्थित रहे। NFDC द्वारा निर्मित यह फिल्म अतीत को फिर से जीने की सार्वभौमिक जिज्ञासा को दर्शाती है और 24 अप्रैल, 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

rr8888 bấm vô đây