@ रांची झारखंड :-
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रामगढ़ जिला स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। मुख्यमंत्री अपने पैतृक गांव में आयोजित एक पारंपरिक सामाजिक सद्भाव बैठक में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का नेमरा के ग्रामीणों ने परम्परा के अनुरूप हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का नेमरा आगमन पर रामगढ़ जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

