मुख्यमंत्री ने अंब उपमंडल में 16.26 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

@ ऊना हिमाचल :-

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को ऊना जिले के अंब उपमंडल में 16.26 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण की गई विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र की सड़क एवं पुल अधोसंरचना सुदृढ़ हुई है, जिससे आवागमन सुगम होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने 6.57 करोड़ रुपये की लागत से स्तरोन्नत टकारला-बड़ूही वाया नई आबादी सड़क का लोकार्पण किया। लगभग 5 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के उन्नयन से क्षेत्र की 11 हजार से अधिक आबादी को सीधा लाभ मिलेगा और स्थानीय स्तर पर व्यापार, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और सशक्त होगी।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने लगभग 9.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 6.50 किलोमीटर लंबी अंब-गगरेट-अठवां से हरिजन बस्ती सड़क एवं पुल परियोजना का भी लोकार्पण किया। इस परियोजना के पूर्ण होने से श्री चिंतपूर्णी तथा गगरेट विधानसभा क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क सुविधा प्राप्त हुई है।
मुख्यमंत्री ने टकारला से ही लगभग 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामर्थ्य ज्ञानदीप पुस्तकालय एवं व्यायामशाला, मैड़ी खास का पट्टिका का अनावरण कर उद्घाटन किया। यह केंद्र युवाओं के शैक्षणिक, बौद्धिक एवं शारीरिक विकास में सहायक सिद्ध होगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गांवों के समग्र विकास और आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़कें और पुल केवल भौतिक संरचनाएं नहीं, बल्कि गांवों में विकास, अवसर और आत्मनिर्भरता के सेतु हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और ग्रामीण क्षेत्रों में संतुलित एवं टिकाऊ विकास सुनिश्चित हो।
इससे पहले, मुख्यमंत्री ने अंब स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जन समस्याएं सुनी और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।
स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने क्षेत्र में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन कार्यों से क्षेत्रवासियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और अंब उपमंडल में विकास को नई दिशा और गति प्राप्त होगी।
इस अवसर पर विधायक राकेश कालिया, विधायक विवेक शर्मा, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम, आयोग सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश पराशर, उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक अमित यादव, एसडीएम अंब पारस अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

One thought on “मुख्यमंत्री ने अंब उपमंडल में 16.26 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

  1. hello!,I like your writing so much! share we communicate more about your article on AOL? I need an expert on this area to solve my problem. May be that’s you! Looking forward to see you.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...