मुख्यमंत्री ने बक्सर जिला नवानगर औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण कर निरीक्षण किया

@ पटना बिहार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बक्सर जिला अंतर्गत नवानगर औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण कर कई औद्योगिक इकाईयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने वरुण वेबरेज लिमिटेड, बक्सर के पेप्सीको बॉटलिंग प्लांट एवं ड्रिंकिंग वाटर बॉटलिंग प्लांट का निरीक्षण किया।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने भारत प्लस इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को इथेनॉल प्लांट के लिए उपलब्ध कराई गई भूमि, कर्मचारियों की संख्या, निवेश, उपलब्ध बाजार एवं प्रदान की जा रही अन्य बुनियादी सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि नवानगर को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में और विस्तार करने के लिए कार्य करें जिससे रोजगार के और नये अवसर पैदा होंगे। यह क्षेत्र बिहार के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।
नवानगर क्षेत्र को एक बड़े औद्योगिक केंद्र (इंडस्ट्रियल हब) के रूप में विकसित करने के लिए निवेश और रोजगार बढ़ाने की जरूरत है।औद्योगिक क्षेत्र के निरीक्षण के पश्चात् हवाई मार्ग से लौटने के क्रम में मुख्यमंत्री ने बक्सर में निर्मित गंगा पुल का हवाई सर्वेक्षण किया। बिहार से उत्तर प्रदेश को सम्पर्कता प्रदान करने वाला गंगा नदी पर निर्मित यह पुल है, जिसमें पुराना दो लेन पुल एवं नया फोर लेन पुल शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...