मुख्यमंत्री ने इस्कॉन मन्दिर में किए दर्शन -प्रदेश की खुशहाली की कामना की

@ जयपुर राजस्थान :-

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जन्माष्टमी पर्व पर शनिवार रात्रि को मानसरोवर स्थित इस्कॉन मन्दिर में सपत्नीक दर्शन किए और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने मन्दिर में स्थित श्री श्री गिरिधारी दाऊजी, श्री श्री राधा मदनमोहन एवं श्री श्री गौर निताई की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।
शर्मा ने मन्दिर में कीर्तन में हिस्सा लिया एवं वहां उपस्थित श्रद्धालुओं से मिले। परिसर में मधुर कृष्ण कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर विधायक श्री गोपाल शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...