@ पटना बिहार
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री सचिवालय से भारत की जनगणना–2027 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने राज्य के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे इस राष्ट्रीय महत्व के अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें।

